Government Exams

SSC CGL 2026 Upcoming Vacancy — Notification, Posts, Eligibility और Typing की तैयारी अभी शुरू करें

Amit Kumar
4 min read

SSC CGL 2026 Vacancy आने वाली है — तैयार हैं आप?

नमस्ते दोस्तों! मैं हूँ अमित कुमार और multityping में आपका स्वागत है।

SSC CGL 2026 का Notification जल्द जारी होने वाला है। हर साल लाखों Graduates इस Exam में बैठते हैं — और इस बार भी बंपर Vacancies आने की उम्मीद है। अगर आप SSC CGL 2026 में Apply करने का Plan बना रहे हैं तो यह Blog आपके लिए है।

SSC CGL 2026 Upcoming Vacancy Notification Posts Eligibility Typing Preparation Guide

Notification का पता कैसे चलेगा?

SSC CGL 2026 का Official Notification ssc.gov.in पर जारी होगा। लेकिन कई बार Students को Notification देर से पता चलता है — और Form भरने की Last Date निकल जाती है।

इससे बचने के लिए दो काम करें। पहला — multityping से जुड़े रहें। हम SSC, Railway और अन्य Government Exams से जुड़े हर Notification, Admit Card, Result, Exam Pattern और Syllabus की जानकारी आपके साथ Share करते हैं। दूसरा — SSC की Official Website ssc.gov.in को Bookmark करें और Regularly Check करते रहें।

SSC CGL 2026 में कौन-कौन सी Posts आएंगी?

SSC CGL के ज़रिए Central Government के अलग-अलग Departments में Group B और Group C Posts पर भर्ती होती है। 2026 में इन Posts के आने की पूरी संभावना है:

  • Assistant Section Officer (ASO) — CSS, MEA, AFHQ, Railway, IB
  • Inspector — Income Tax, Central Excise (CGST), Customs, Preventive Officer
  • Sub-Inspector — CBI, NIA
  • Junior Statistical Officer (JSO) — M/o Statistics
  • Auditor — CAG, CGDA, CGA
  • Accountant / Junior Accountant — CAG, CGDA
  • Tax Assistant — CBDT, CBIC
  • Senior Secretariat Assistant / Upper Division Clerk — Various Ministries

Typing Test अब सभी Posts के लिए अनिवार्य (Mandatory) है!

अगर आप सोच रहे हैं कि Typing सिर्फ Tax Assistant या DEO के लिए है, तो आप गलत हैं। SSC CGL के नए पैटर्न के अनुसार Tier-2 में Typing Test (DEST) सभी Posts के लिए Qualifying और अनिवार्य है। चाहे Written में कितने भी अच्छे Marks हों — Typing Fail हुई तो Selection नहीं होगा!

खासकर CSS में ASO, MEA, Central Excise Inspector, Preventive Officer और Tax Assistant जैसी Posts के लिए Typing का Higher Qualifying Standard तय किया जाता है।

SSC CGL Typing Requirement (DEST) इस प्रकार है:

Test NameTask / SpeedLanguage
Data Entry Speed Test (DEST) - For All Posts2000 Key Depressions in 15 Mins (approx 27 WPM)English Only

Written Exam के दिन ही Computer Knowledge Test (CKT) और Typing Test (DEST) ले लिया जाता है। इसलिए अभी से Typing की तैयारी शुरू करें।

multityping.in/ssc-typing-test/cgl पर जाएं — यहाँ SSC CGL का Exact Standard Set है। Real Exam जैसी Practice करें — Live WPM Chart, Key Heatmap, Weak Keys Analysis — सब Free में।

Eligibility और Age Limit

Educational Qualification: किसी भी Recognised University से Graduation (Bachelor's Degree) — BA, BSc, BCom, BTech — सभी मान्य हैं।

Age Limit: Minimum 18 साल और Maximum 32 साल (ज़्यादातर Posts के लिए 18-27 या 18-30 साल होती है, JSO के लिए 32 साल)। SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwD को 10 साल की छूट (Age Relaxation) मिलती है। Age की गणना Notification में दी गई Cut-off Date से होती है।

Nationality: भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

SSC CGL 2026 में Apply कैसे करें?

जैसे ही Official Notification जारी हो — ssc.gov.in पर जाएं। अगर पहले से Registration नहीं है तो New User Registration करें। Email ID, Mobile Number और Password से एक Account बनेगा — यही सभी SSC Exams के लिए Use होगा। इसके बाद Application Form भरें, Photo और Signature Upload करें, और Application Fee जमा करें। General और OBC Male Candidates के लिए Fee ₹100 है। SC, ST, Female और PwD — Exempt हैं। Submit होने के बाद Application का Printout जरूर रखें।

दोस्तों, SSC CGL 2026 एक बड़ा मौका है। Written Exam की तैयारी के साथ-साथ Typing की Practice भी आज से शुरू करें। multityping पर हम हर SSC, Railway और Government Exam की Update, Typing Practice और Exam Pattern की जानकारी आपके साथ Share करते रहेंगे। शुभकामनाएँ! 💪🎯