JSSC Exam पहली बार दे रहे हैं? यह Blog आपके लिए है
नमस्ते दोस्तों! अगर आप JSSC (Jharkhand Staff Selection Commission) का Exam देने जा रहे हैं और पहली बार है — तो शायद आपके मन में बहुत सारे सवाल हैं। Exam Center पर पहुँचने पर क्या होगा? Checking में क्या-क्या देखते हैं? Bag कहाँ रखें? OMR कैसे भरते हैं? Question Paper का Series क्या होता है?
यह डर बिल्कुल Normal है। पहली बार किसी भी Government Exam में जाना थोड़ा Nervous ज़रूर करता है — लेकिन अगर पहले से सब कुछ पता हो तो यह Nervousness आधी हो जाती है।
मैं आपसे इसीलिए बात कर सकता हूँ क्योंकि मैंने खुद हाल ही में JSSC Exam दिया है। मेरा Exam Center था — Jharkhand के Khunti District में Catherine Academy। उस पूरे दिन का एक-एक Step मुझे याद है — और आज उसी Real Experience को आपके साथ Share करूँगा। ताकि जब आप Exam Center पहुँचें — आपको कोई Surprise न हो।

Step 1 — Exam Center पर कब पहुँचें? — 1 घंटा पहले, ज़रूर
सबसे पहली और सबसे Important बात — Exam Center पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुँचिए।
आपके Admit Card पर Reporting Time दिया होता है — जो Exam Start Time से 1 घंटा पहले होता है। यह Time ऐसे ही नहीं दिया जाता — इस 1 घंटे में Checking, Verification, और बहुत कुछ होता है। और एक बात जो बिल्कुल Clear है — Reporting Time के बाद Gate बंद हो जाता है, और देरी से आने पर Entry नहीं मिलती।
मैं खुद Exam से काफी पहले पहुँच गया था — और अच्छा ही हुआ। Center के बाहर पहले से Crowd था, Checking में Time लगा। अगर Late आते तो शायद Entry ही मुश्किल हो जाती।
Tip: दूर से आ रहे हैं — Train या Bus से — तो एक दिन पहले ही निकलें अगर संभव हो। Exam के दिन Last Minute Rush में Transportation Delay हो सकती है।
Step 2 — Center के बाहर Room Number Check करें — Admit Card का Roll Number देखें
Exam Center के बाहर एक Board या Printout लगी होती है — जिसमें Roll Numbers और उनके Rooms की List होती है। यहाँ अपना Room Number Check करना बिल्कुल न भूलें।
एक ज़रूरी बात — यहाँ आपको Roll Number देखना है, Registration Number नहीं। बहुत से Students यह Confuse करते हैं। Admit Card पर दोनों Numbers होते हैं — Roll Number वो है जो आपको दिया गया है और जिससे आपकी Seat Allot होती है।
Room Number Note कर लीजिए — या याद कर लीजिए — ताकि अंदर जाने पर आपको Room ढूंढने में Time न लगे।
Step 3 — Gate के अंदर Entry — पहली Security Checking
जब Reporting Time होता है — Gate खुलता है और Students को अंदर बुलाया जाता है। लेकिन अंदर जाते ही पहली Security Checking होती है।
मेरे Center पर यह कुछ ऐसे हुआ:
- Metal Detector से पूरे Body की Checking होती है — जैसे Airport पर होती है। Jute (Shoes) और Feet भी Check होते हैं।
- Pockets Check होती हैं — अगर कुछ है तो बताना होगा। Note रख सकते हैं — लेकिन Coin (सिक्के) नहीं। मुझे पता लगा कि कुछ Students के पास Coins थे — उन्हें बाहर रखवाया गया।
- Train और Bus के Tickets भी अंदर नहीं जाते। मेरे पास Train और Bus के Tickets थे — उन्हें भी Exam Center के अंदर ले जाने की Permission नहीं मिली। बाहर रखना पड़ा।
- किसी Shop का Card, कागज़ के टुकड़े — कुछ Students के पास थे — वो भी बाहर रखवाए गए। Exam Hall में कोई भी Extra Paper नहीं जाना चाहिए।
🚫 Exam Center में ये चीज़ें बिल्कुल नहीं ले जा सकते:
- Mobile Phone (बिल्कुल नहीं — कोई Exception नहीं)
- Bluetooth Device या Earphone
- Digital Watch या Smart Watch
- Wallet में Coins (सिक्के)
- Train / Bus / Auto के Ticket
- कोई भी Extra Paper — Shop Cards, Notes, Slips
- Bag — Exam Hall में नहीं (बाहर रखना होता है)
✅ यह चीज़ें ले जा सकते हैं:
- Admit Card (ज़रूरी — इसके बिना Entry नहीं)
- Valid Photo ID (Original और उसकी एक Photocopy)
- 2 Passport Size Photos (Safety के लिए ज़रूर रखें)
- Black Ball Point Pen (OMR भरने के लिए Black Pen सबसे Best होता है)
- Pani की Bottle (अगर Allowed हो — Center के Rules पर Depend)
- Notes (कागज़ के — Paper Notes यानी Currency, Coins नहीं)
Step 4 — Bag रखने की व्यवस्था — यह Problem ज़्यादातर Students को होती है
यह वो Question है जो दूर से आने वाले लगभग हर Student के मन में होता है — "Bag कहाँ रखें?"
मैं आपको Clearly बता देता हूँ — Bag को Exam Room में नहीं ले जा सकते। लेकिन Bag को Center के अंदर ही एक अलग Room में रखने की व्यवस्था होती है।
मेरे Exam Center — Catherine Academy, Khunti — में Bag रखने का बहुत अच्छा इंतज़ाम था। एक अलग Room था जहाँ Bags रखी जा सकती थीं। Invigilator ने खुद Students को बताया — जिनके पास Bag है वो उस Room में रख दें। वहाँ Bags Safe थीं।
हर Center का Setup थोड़ा अलग हो सकता है — लेकिन Bag के लिए कहीं न कहीं व्यवस्था होती है। Gate पर या Checking के बाद Invigilator से पूछ लें — वो Guidance देंगे। घबराने की ज़रूरत नहीं।
Step 5 — Girls की Checking — Open नहीं, Camp के अंदर
एक ज़रूरी बात जो Girls के लिए है — Girls की Security Checking Open में नहीं होती। उनके लिए एक अलग enclosed area या camp का arrangement होता है — जहाँ Female Security Staff Checking करती हैं। यह बिल्कुल Privacy के साथ होता है।
तो Girls — घबराइए नहीं। आपकी Checking का पूरा इंतज़ाम अलग और Proper तरीके से होता है।
Step 6 — Admit Card Verification — Barcode, Fingerprint, Face Scan
Security Checking के बाद एक और Step होता है जो बहुत Important है — Admit Card का Verification।
यहाँ तीन चीज़ें होती हैं:
- Admit Card का Barcode Scan किया जाता है — एक Scanner से। यह Confirm करता है कि आप Valid Candidate हैं।
- Fingerprint लिया जाता है — आपकी Identity Confirm करने के लिए।
- Face Scan होता है — यानी Face Recognition से आपकी पहचान होती है।
इस Process के बाद — आपके Admit Card की एक Copy पर 3D Hologram Sticker चिपकाया जाता है। मेरे Admit Card के साथ भी ऐसा हुआ। यह एक Security Measure है — ताकि कोई Duplicate Admit Card से Entry न ले सके।
Admit Card की 2 Copies आपके पास होती हैं — उनमें से एक पर यह Hologram लगता है।
Step 7 — दूसरी Police Checking — Shoes भी उतारने पड़ते हैं
Admit Card Verification के बाद — Exam Hall के पास Police Officers द्वारा एक और Body Checking होती है। और यह Checking पहले वाली से थोड़ी ज़्यादा Thorough होती है।
मेरे Center पर Shoes उतरवाए गए और Shoes की Checking हुई। फिर हाथ से Body Check हुई।
यह सुनकर थोड़ा Uncomfortable लग सकता है — लेकिन यह Process Unfair नहीं है। यह इसलिए होता है ताकि कोई भी Cheating Device या Chit अंदर न जाए। सभी Students के साथ एक जैसा होता है।
एक बार और Remind करता हूँ — Purse भी अंदर नहीं ले जा सकते। तो Phone, Wallet, Purse — सब बाहर छोड़ दें। अगर साथ में कोई Family Member हो तो उन्हें दे दें।
Step 8 — Exam Hall में Entry और Washroom Break
दोनों Checkings के बाद — आपको Exam Hall में Entry मिलती है। Pro Tip: Room में जाने से पहले अगर Washroom जाना हो तो चले जाएँ, क्योंकि Exam शुरू होने के बाद आपको बाहर जाने की Permission नहीं मिलेगी।
अब अपने Room में जाइए — जो आपने बाहर Board पर Check किया था।
Room में जाने पर देखेंगे कि हर Bench पर Roll Number चिपका हुआ है। अपना Roll Number ढूंढिए और वहाँ बैठ जाइए।
अगर Roll Number ढूंढने में थोड़ी Difficulty हो — तो परेशान मत होइए। मैंने Notice किया कि Blackboard पर Row और Column के हिसाब से सभी Roll Numbers लिखे होते हैं। इससे बहुत आसानी से अपनी Seat मिल जाती है। Teacher भी Help करते हैं — उनसे पूछ सकते हैं।
Step 9 — OMR Sheet — Exam से 30 Minutes पहले मिलती है
यह बहुत Important Step है — Exam शुरू होने से 30 Minutes पहले OMR Sheet दी जाती है।
इस 30 Minutes का Use करें OMR को सही तरीके से भरने में। OMR भरना कोई Complicated काम नहीं है — लेकिन ध्यान से भरना ज़रूरी है।
OMR में क्या-क्या भरना होता है?
- Roll Number: आपके Admit Card पर जो Roll Number है — वही OMR में भरें।
- Question Booklet Series: जैसे A, B, C, या D — जो Question Booklet आपको दी जाए उसकी Series OMR में भरें। मुझे Series B मिली थी।
- Paper Code: यह भी आपके Admit Card में होता है।
- Paper का नाम: Admit Card में लिखा होता है।
- Signature: OMR पर एक जगह Signature करना होता है।
- एक छोटा Ghasna (Oval/Bubble): हर Field के सामने एक Circle को Carefully Dark भरना होता है।
💡 OMR भरने की ज़रूरी Tips:
- Circles/Bubbles को पूरा और Dark भरें — Half-filled Bubble Machine Read नहीं करती।
- Negative Marking का ध्यान रखें: अगर Exam में Negative Marking है, तो अंधाधुंध तुक्के (Blind Guesses) न मारें, वरना सही Answers के Marks भी कट जाएंगे।
- गलत Bubble भरा हो तो Whitener Use नहीं करें — एक बार जो भर दिया वो Final है।
- Roll Number भरते समय एक-एक Digit ध्यान से Check करें।
- Signature वाली जगह Clearly Sign करें।
OMR की 3 Copies — गहराई से समझें
JSSC Exam में आपको OMR Sheet की 3 Copies दी जाती हैं:
- Original Copy — यह Exam के अंत में Teacher को जमा करनी होती है। इस पर आपके Answers का Official Record होता है।
- Office Copy — यह भी Teacher को जमा होती है। Backup के तौर पर।
- Candidate Copy — यह आप घर ले जा सकते हैं! Exam के बाद यह Copy आपके पास रहती है — जिससे आप Answer Key आने पर अपने Answers Cross-Check कर सकते हैं।
यह बहुत Valuable होती है — Candidate Copy को घर लाना मत भूलें।
Step 10 — Question Booklet मिलना — 10 Minutes पहले
OMR मिलने के बाद — Exam शुरू होने से 10 Minutes पहले Question Booklet दी जाती है। लेकिन इसे खोलना नहीं होता जब तक Time नहीं हो जाता।
Question Booklet का Seal Check — आप खुद करते हैं
यह एक Process है जो मुझे बहुत अच्छी लगी और जो बहुत ज़रूरी भी है।
Teacher ने मुझे बुलाया और कहा — Question Packet का Seal Check करो। मैंने ध्यान से देखा — Packet Sealed था, कहीं से Fata नहीं था। मैंने Teacher को Confirm किया।
यह Process इसलिए होती है ताकि बाद में कोई यह दावा न कर सके कि Packet पहले से Open था। आप खुद Witness हैं।
उसके बाद — Time होते ही Question Booklet खोली जाती है और Exam शुरू होता है।
Step 11 — Question Series का System — Nakal क्यों नहीं होती
यह एक ऐसी बात है जो पहली बार Exam देने वाले बहुत कम समझते हैं।
JSSC Exam में Question Booklet की अलग-अलग Series होती है — A, B, C, D। मुझे Series B मिली थी। मेरे बगल में बैठे Student को अलग Series मिली।
अब सवाल यह आता है — "क्या अलग Series में अलग Questions होते हैं?"
जवाब है — नहीं! Questions Same होते हैं — सिर्फ Questions का Number बदल जाता है।
उदाहरण से समझिए:
उदाहरण:
मेरी Series B में Question Number 3 था — Jharkhand की Rajdhani क्या है?
मेरे बगल वाले की दूसरी Series में — वही Question Number 9 पर था।
यानी अगर मैं बगल वाले को देखकर उत्तर Copy करूँ — तो मेरा Answer 3 Number में भरूँगा, लेकिन उसका Answer 9 Number में था। तो मेरा Answer गलत Bubble पर जाएगा — Nakal का कोई फायदा नहीं!
यह System इसीलिए है — और यह बहुत Clever है। इससे Nakal बिल्कुल Impossible हो जाती है।
इसलिए अपने Neighbor की Series देखकर Confuse मत होइए — बस अपनी Series पर Focus करिए।
Step 12 — OMR का Bubble कैसे भरें — Ghasna Method
OMR में Answers देते समय सबसे ज़रूरी बात — हर Answer के लिए Circle को पूरा और Dark भरें।
यह Circles या Bubbles होते हैं — जैसे A, B, C, D के Options के लिए। जो Option सही लगे — उस Circle को Pen से पूरा काला करें।
- Light Fill मत करें — Machine Properly Scan नहीं करती
- एक से ज़्यादा Bubbles Fill मत करें एक Question में
- अगर Wrong Bubble Fill हो जाए — Whitener Use मत करें (Machine Reject करती है)
- हर Answer के बाद एक Second रुककर Check करें — सही Bubble Fill किया या नहीं
Step 13 — Bell बजे — आखिरी 5 Minutes बहुत Important
Exam Time खत्म होने पर Bell बजती है।
Bell बजते ही आपका काम खत्म नहीं होता — 5 और Minutes होते हैं जो बहुत Important हैं।
Bell बजने के बाद — तुरंत अपनी OMR Sheet एक बार Check करें:
- Roll Number सही भरा है?
- Question Booklet Series सही है?
- कोई Answer Bubble खाली तो नहीं रह गया?
- Signature किया है?
Bell के बाद 5 Minutes में OMR जमा होती है। इस समय OMR में कुछ लिखने या बदलने की कोशिश मत करें — इससे Problem हो सकती है।
Step 14 — OMR जमा करना और Exam से बाहर निकलना
Bell के 5 Minutes बाद Teacher OMR Collect करते हैं:
- Original Copy + Office Copy — Teacher को दें
- Candidate Copy — अपने पास रखें, घर ले जाएं
- Question Paper — यह भी आप घर ले जा सकते हैं
Candidate Copy और Question Paper घर ले जाना ज़रूरी है — जब Official Answer Key Release हो तो आप घर बैठे अपने Answers Match कर सकते हैं और Estimate कर सकते हैं कि कितने Marks आ सकते हैं।
Catherine Academy, Khunti — मेरा Exam Center कैसा था
मेरे बारे में एक Personal बात Share करूँगा — Catherine Academy, Khunti, Jharkhand एक बहुत ही Beautiful और Modern School है। Clean Campus, अच्छी Facilities — मुझे Exam देकर बहुत अच्छा लगा।
Center का Staff Helpful था। Bag रखने का इंतज़ाम था। Checking Process Smooth थी। अगर आपका Center भी किसी अच्छे School में है — तो Relax करिए।
हर Center अलग होता है — लेकिन JSSC का Process हर Center पर Same होता है। Rules Same हैं — Process Same है।
Exam Day के लिए Complete Checklist — घर से निकलने से पहले
| Item | Carry करें? | Note |
|---|---|---|
| Admit Card (2 Copies) | ✅ ज़रूरी | इसके बिना Entry नहीं |
| Photo ID (Aadhar/Voter ID) | ✅ ज़रूरी | Original + 1 Photocopy लाएं |
| Passport Size Photos | ✅ ज़रूरी | कम से कम 2 Photos साथ रखें |
| Black Ball Point Pen | ✅ ज़रूरी | OMR के लिए Black Pen Best है (2 रखें) |
| Mobile Phone | ❌ नहीं | बाहर छोड़ें या घर पर |
| Digital / Smart Watch | ❌ नहीं | Analog Watch ले जा सकते हैं (Center Rules पर Depend) |
| Coins (सिक्के) | ❌ नहीं | अंदर नहीं जाते |
| Travel Tickets (Train/Bus) | ❌ नहीं | अंदर नहीं जाते — बाहर रखें |
| Bag | ⚠️ Center में | Center के Bag Room में रखें — Hall में नहीं |
| Currency Notes | ✅ Allowed | Notes (Paper Money) ले जा सकते हैं |
JSSC Exam का पूरा Timeline — Exam Day पर क्या-क्या होगा
| समय | क्या होता है |
|---|---|
| Exam से 1 घंटा पहले | Reporting Time — Exam Center पर पहुँचें। बाहर Board पर Room Number Check करें। |
| Gate Open | पहली Security Checking — Metal Detector, Pocket, Shoes Check। |
| Checking के बाद | Bag Deposit करें अलग Room में। Admit Card Verification — Barcode Scan, Fingerprint, Face Scan, Hologram। |
| Exam Hall Entry से पहले | Police Checking — Shoes उतरवाकर Check। Second Body Check। |
| Exam से 30 Min पहले | OMR Sheet मिलती है। ध्यान से Roll Number, Series आदि भरें। |
| Exam से 10 Min पहले | Question Booklet मिलती है। Seal Check करते हैं। Exam Start तक Booklet नहीं खोलनी। |
| Exam Start | Question Booklet खुलती है। Answer OMR में Bubbles Fill करते हुए दें। |
| Bell बजने पर | OMR एक बार Check करें। 5 Minutes में OMR जमा होती है। |
| Exam के बाद | Original + Office Copy Teacher को। Candidate Copy + Question Paper — घर ले जाएं। |
निष्कर्ष — Exam Center पर जाइए, Confident रहिए
दोस्तों, JSSC Exam एक Well-Organized Process है। एक बार आप वहाँ पहुँच जाएं और Checking Process से गुज़र जाएं — फिर सब कुछ Smooth हो जाता है।
मुझे याद है जब मैं पहली बार Exam Center के बाहर खड़ा था — थोड़ा Nervous था। लेकिन जैसे-जैसे Process आगे बढ़ी — सब Clear होता गया। और Exam Room में बैठकर जब Question Paper सामने आया — सब Nervousness चली गई।
आप भी जाइए। 1 घंटा पहले पहुँचिए। Admit Card साथ रखिए। Mobile और Coins घर पर या साथ आए किसी को दे दीजिए। Bag Deposit Room में रखिए। OMR ध्यान से भरिए। और Confident रहिए।
JSSC की तैयारी पूरी मेहनत से करें — और Exam Day पर सिर्फ उस तैयारी को Show करने जाइए। शुभकामनाएँ! 💪🎯